मुजफ्फरनगर।
भारतीय जनता पार्टी नई मण्डी मण्डल द्वारा १२ फरवरी से शुरू हो रहे ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान के अन्तर्गत एक आवश्यक बैठक मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर की गई। जिसमें अभियान के अन्तर्गत समर्पण कार्यक्रम की रूपरेखा को भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व विधायक अशोक कंसल के आवास पर सभी मण्डल के पदाधिकारी और बूथ अध्यक्षों द्वारा बूथ पर झण्डें और स्टीकर लगाये गये। इस बीच कलश में सभी ने अपनी समर्पण राशि समर्पित की और 2019 के सभी कार्यक्रमों की रूप-रेखा पर विचार किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने नागरिकों को सरकार की कार्य-योजनाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर सैक्टर प्रभारी डॉ. अशोक, पंकज माहेश्वरी, विशाल गर्ग, विपुल भटनागर, विवेक चुग्घ, संजीव अरोरा, हरीश गोयल, प्रमोद बलभद्र, प्रमोद शर्मा, हरेन्द्र पाल, अचिन कंसल, ललित कुमार, राजेश पराशर, रामकिशन शर्मा, पवन अरोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यहाँ भी क्लिक करें…..
Be First to Comment