चंडीगढ़ ।
अरविंद केजरीवाल के विक्रम सिंह मजीठिया के माफी मांगने के बाद पंजाब ‘आप’ में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। अब बैंस बंधुओं ने भी साथ छोड़ दिया है। पंजाब में पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल लोक इंसाफ पार्टी ने बगावती तेवर अपना लिए और लुधियाना से विधायक बैंस बंधुओं ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया।
इससे पहले उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा भी इस्तीफा दे गए। कुछ देर पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। अमन अरोड़ा ने अपना इस्तीफा मनीष सिसोदिया को भेजा है। इस बात की जानकारी अमन अरोड़ा ने ट्वीट करके दी है।
वहीं सवेरे पंजाब में पार्टी अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से आम आदमी पार्टी में महासंग्राम ही छिड़ गया। मामला सारा ड्रग माफिया मामले में अरविंद केजरीवाल के बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग लेने का है।
Be First to Comment