चंडीगढ़ ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी मांगने के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया।
आज सवेरे अपने फेसबुक पेज पर भगवंत मान ने एक पोस्ट डालते हुए पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि मैं पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा है, लेकिन एक आम आदमी होने के नाते पंजाब में भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
बताया जा रहा है कि भगवंत मान मजीठिया से माफी मांगे जाने से नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया।
Be First to Comment