अलीगढ़ ।
उत्तर प्रदेश की पूर्व विधायक तथा देश के पूर्व पीएम स्वर्गीय चौ.चरण सिंह की बेटी का आज निधन हो गया। डॉ. ज्ञानवती देवी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह की बहन थीं।
डॉ.ज्ञानवती का आज सुबह गुडग़ांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 81 साल की थीं और गुडग़ांव में ही रहती थीं। अलीगढ़ से उनका राजनीतिक संबंध रहा। डॉ. ज्ञानवती दो बार विधायक रही। वह इगलास 1991 में जनता दल से विधायक चुनीं गई और खैर में 1996 में भाजपा से विधायक बनीं। चौधरी चरण सिंह के परिवार का अलीगढ़ से खास जुड़ाव रहा। उनकी पत्नी गायत्री देवी ने भी चुनाव लड़ा था। ज्ञानवती के निधन से रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष चौ. रामबहादुर सिंह ने बताया कि ज्ञानवती वर्तमान में रालोद की सदस्य थीं।
Be First to Comment