नयी दिल्ली ।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिमला में तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार की तड़के उन्हें दिल्ली लाया गया। अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सोनिया शिमला से 14 किलोमीटर दूर स्थित छाराबरा गांव पहुंची थीं। यहां प्रियंका का घर तैयार हो रहा है। दोनों ही रोड के रास्ते चंडीगढ़ होते हुए शिमला गए थे। जहां वह वाइल्डफ्लावर हॉल होटल में रुके थे। प्रियंका के घर में हो रहे निर्माणकार्य के कामकाज को दो बार देखने के बाद सोनिया बेचौनी की शिकायत करते हुए होटल लौट आई थीं।
कांग्रेस नेता की तबियत खराब होने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों सहित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला प्रशासन को दी गई। उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सेवा व्यवस्था की तैयारियां करने के लिए कहा गया। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि उन्हें रात के 11.45 बजे एंबुलेंस का इंतजाम करने के लिए कहा गया। एक अधिकारी ने कहा- चूंकि सोनिया गांधी ने आईजीएमसी में जांच करवाने से मना कर दिया और उन्होंने चंडीगढ़ जाने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद उन्हें आधी रात को चंडीगढ़ ले जाया गया।
सोनिया और प्रियंका रोड के जरिए चंडीगढ़ गए जहां डॉक्टर चांद और उनकी टीम एंबुलेंस में उनके साथ थी। डॉक्टर का कहना है कि कांग्रेस नेता की हालत स्थिर है। चंडीगढ़ से उन्हें विशेष एयरक्राफ्ट के जरिए दिल्ली लाया गया।
Be First to Comment