बुलंदशहर ।
बुलंदशहर के बीबीनगर थाने के गांव हैदराबाद में मां की फटकार से क्षुब्ध बेटी ने मां व पांच भाई बहनों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। रातभर सभी छटपटाते रहे सुबह होने पर हालत बिगड़ गए। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रियंका के पिता भानु प्रकाश ने बताया कि रात किसी बात को लेकर प्रियंका और उसकी माँ जग्गो में विवाद हुआ तो मां ने बेटी को डांट दिया। वह सिंचाई करने खेत पर गए थे। डांट से क्षुब्ध बेटी ने मां जग्गो समेत अन्य भाई बहनों को दूध में दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। रविवार सुबह जग्गो की नींद खुली तो उसे चककर आ रहे थे। बच्चे भी चक्कर आने की वजह से गिर रहे थे। पिता ने तत्काल 108 एम्बुलेंस पर कॉल की। एम्बुलेंस की मदद से बच्चों और उनकी माँ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। भानु प्रकाश ने बताया कि बेटी से पूछताछ में यह बात सामने आई है।
Be First to Comment