नई दिल्ली।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया और उन्होंने मोदी को विफल प्रधानमंत्री बताया। दो दिवसीय कांग्रेस महा अधिवेशन के आखिरी दिन अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब मोदी चुनाव प्रचार कर रहे थे तो उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन वो वादे आज तक पूरे नहीं हुए। रोजगार पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी) वादा किया था कि 2 करोड़ नौकरियां उपलब्ध कराएंगे, अब तक 2 लाख नौकरियां भी देखने को नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं रही। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर मामले को सुलझाने में पूरी तरीके से विफल रही। घाटी में हर दिन के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है। इस सरकार में देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं रही।
Be First to Comment