भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही पसीना बहा देने वाली धूप की तपिश रही। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम में बदलाव न आने की संभावना जताई है।
राज्य में गर्मी अपना असर दिखा रही है। मंगलवार की सुबह से ही गर्मी परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में हो रहे बदलाव से गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर व दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं के आपस में मिलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, मगर आगामी 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं होने वाला।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.6 डिग्री, ग्वालियर का 20.1 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Reported by : Deepu shukla
Be First to Comment