मेरठ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास में पहली बार सवा तीन लाख स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण में सम्मिलित होने को मेरठ में आज भोर से ही स्वयंसेवकों का सैलाब उमड़ पडा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत मेरठ पहुंच चुके हैं। जागृति विहार एक्सटेंशन के 650 एकड मैदान में अपराह्न तीन बजे सवा तीन लाख पूर्णगणवेशधारी स्वयंसेवक एक साथ शारीरिक प्रदर्शन करेंगे। यही संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
इससे पूर्व कल आगरा में हुए समरसता संगम में संघ प्रमुख ने कहा था कि हिंदू राष्ट्रीयता ही भारतीयता है और भारत हिंदू राष्ट्र है। राष्ट्रोदय महाकुंभ में बिना पूर्ण गणवेश व प्रवेशिका के बिना कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। हजारों स्वयंसेवक इस आयोजन की तमाम व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
Be First to Comment