जयपुर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि भाजपा से जनता का मोह टूट चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता के मूड का पता भी चल जाएगा. इनका जाना तय है.
गहलोत ने कहा कि खनन पर कोई नियंत्रण नहीं है। बजरी माफिया पनप रहे हैं। सरकार इसका कोई हल नहीं निकाल पा रही। सारे निर्माण कार्य बन्द हैं। मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही और मजदूर बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि थानों पर खन्दी पहुंच रही है। आपातकाल पर गहलोत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सच यह है कि इंदिरा जी ने आपातकाल अपनी कुर्सी बचाने के लिए नहीं अपितु इस देश को बचाने के लिए लगाया। दुनिया इंदिरा गांधी का लोहा मानती थी और भाजपा अब झूठ फैला रही है।
Be First to Comment