नई दिल्ली।
अब यह मत कहना कि समाजवादी कमजोर हैं। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में अखिलेश की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा दौलतमंद है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है। उसकी संपत्ति में भी इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ आंध्र और तेलंगाना में सरकार चला रही पार्टियां कर्ज के भार से दबी हुई हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी की कुल संपत्ति 635 करोड़ रुपए की है। ये रकम किसी भी क्षेत्रीय पार्टी की तुलना में सबसे ज्यादा है। एडीआर ने ये आंकड़े 2011-12 और 2015-16 में इन दलों की ओर से चुनाव आयोग और इनकम टैक्स को दी गई जानकारी के आधार पर इकट्ठा किए है।
जानकारी के मुताबिक 2011-12 और 2015-16 में समाजवादी पार्टी की संपत्ति में 198 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2011-12 में सपा की कुल संपत्ति 212.86 करोड़ थी जो कि साल 2015-16 में बढ़कर 634.96 करोड़ हो गई है। वहीं एआईएडीएमके की संपत्ति जहां साल 2011-12 में 88.21 करोड़ रुपए थी वो साल 2015-16 में 155 फीसदी बढ़कर 224.87 करोड़ हो गई है।
जिन पार्टियों पर सबसे ज्यादा कर्ज है उनमें तेलंगाना राष्ट्र समिति और तेलुगू देसम पार्टी है। वहीं आम आदमी पार्टी की संपत्ति में भी काफी बढ़त हुई है। नवंबर 2012-13 में इनके पास 1.16 करोड़ की संपत्ति थी। जो की अब बढ़कर 3.76 करोड़ हो गई है।
Be First to Comment