शाहपुर (मुजफ्फरनगर) ।
शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर के संस्थापक एवं समाजसेवी स्व० डॉ० राजपाल गुप्ता की 24वी पुण्यतिथि पर संस्था में आज एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।तदोपरांत उनके द्वारा संस्था में किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया।उनकी स्मृति में संस्था में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ,रिंकी रानी, आदेश,शिवानी अरोरा, पूजा सैनी, प्रियंका गोयल,विशाखा गर्ग,गीतादेवी,मीनू त्यागी,राज एकेडमी प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा एवं समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रही।
Be First to Comment