भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कर्मचारियों की रिटायरमेंट ऐज 62 साल करने का फायदा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके चलते प्रदेश भर के करीब 1500 कर्मचारी जिन्हें आज 31 मार्च को रिटायर होना था, अब दो साल बाद रिटायर होंगे।
जीएडी द्वारा रिटायरमेंट ऐज 60 से बढ़ाकर 62 साल करने और तत्काल प्रभाव 31 मार्च से लागू होने के आदेश आज शनिवार दोपहर जारी हो गए हैं।
इससे पहले रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने से संबंधित फाइल मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह और एसीएस वित्ती एपी श्रीवास्तव ने आज शनिवार सुबह साइन कर दी है।
Be First to Comment