नई दिल्ली।
झारखंड के जिले गढ़वा में कल मंगलवार को नक्सलियों ने एक बारूदी सुंरग में विस्फोट कर किया। जिसमें जगुआर फोर्स के छ जवान शहीद हो गए, जिसमें पांच जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है झारखंड जगुआर के 112 बटालियन जवान अभियान पर गए हुई थे तभी नक्सलियों ने घात लगाकर आईडी के सहारे ब्लास्ट कर दिया।
जिस दौरान सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने वहां पर लैंडमाइन बिछाया हुआ था. जिस दौरान ये ब्लास्ट हुआ है. अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें छह जवान शहीद हो गए। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए हैं। झारखंड जगुआर फोर्स राज्य पुलिस का विशेष सुरक्षा बल है।
पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों पर काफी हमला किया गया, जिसके कारण नक्सली बौखलाए हुए हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में तीन लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली पर तीन लाख रुपये का ईनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि नक्सली बिसन्ती ने राज्य शासन के पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।
Be First to Comment