वॉशिंगटन।
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में मेरीलैंड प्रांत में एक स्थानीय न्यूज़पेपर के ऑफिस में गोलियों से हमला किया गया। जिसमें पांच लोगों के मारे जाने की खबर है तो कुछ लोग घायल बताए जा रहे है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैपिटल गजट नामक अखबार के ऑफिस में एक अज्ञात व्यक्ति ने बंदूक निकाल कर सबसे पहले कांच के दरवाजे को तोड़ा फिर उस दरवाजे के पीछे मौजूद कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि गोलियां चलाने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उसकी उम्र 40 साल बतायी जा रही है और वह मैरीलैंड का रहने वाला है।
पुलिस अभी उस हमलावार से पूछताछ कर रही है। तो वहीं जिस बिल्डिंग से 170 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस बिल्डिंग में दूसरे कार्यलय भी चलते है।आपको बता दे कैपिटल गजट एक दैनिक समचारपत्र है जिसकी एक डिजिटल वेबसाइट भी चलती है। यह अखबार बाल्टीमोर सन मीडिया ग्रुप से है।
Be First to Comment