नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने संगठनात्मक नियुक्ति में बदलाव किया है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वी. सतीश को दिल्ली केंद्र का संगठक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस क्रम में वी. सतीश को दिल्ली केंद्र का संगठक नियुक्त किया है। जबकि सौदान सिंह को चंडीगढ़ केंद्र का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंडीगढ़ के अलावा इनका विशेष ध्यान हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर भी रहेगा। वहीं शिव प्रकाश को भोपाल केंद्र का राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। भोपाल के अलावा शिव प्रकाश का विशेष ध्यान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर भी रहेगा। बता दें कि तीनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा ने कीं कई संगठनात्मक नियुक्तियां
More from राजनीतिMore posts in राजनीति »
- पीएम मोदी ने की एक लाख करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा
- धान की खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन की अनुमति दे केंद्र,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखकर किया आग्रह
- कर्नाटक विधान परिषद उपाध्यक्ष की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच: बिरला
- सरकार व किसानों की वार्ता में चार में से दो मुद्दों पर बनी सहमति: तोमर
Be First to Comment