नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कुछ बढोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को जहां कोविड-19 के 40,224 नए मरीज मिले। वहीं मंगलवार को 44,459 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 631 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94.33 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,35,89,301 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,73,920 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,39,84,127 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में मंगलवार शाम सवा सात बजे तक कोविड-19 से 44,459 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं इस दौरान 631 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,37,816 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,77,602 हो गई है। अब तक 89,06,114 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 58,581 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,31,484 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 11 नवंबर को पॉजिटिविटी रेट 7.15 फीसदी था और 1 दिसंबर को ये 6.69 फीसदी हो गया है।
सक्रिय मामलों में आई 14,773 की कमी
भारत सरकार ने मंगलवार को कहा, ‘भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,31,484 है, जो पांच लाख के निशान से नीचे है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या में 4.60 प्रतिशत की कमी आई है। नए मामलों की तुलना में लोगों के ठीक होने की दर ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 14,773 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रिकवरी दर 93.94 प्रतिशत है।
Be First to Comment