नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि आगामी एक मार्च से देश में 60 से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यहां बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देशभर में अब तक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 7 लाख 67 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देशभर में कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच कोरोना टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला लिया है। मसलन देश में 1 मार्च 2021 से 60 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की उम्र 45 साल से अधिक है और जो गंभीर रूप से बीमार हैं, उनका भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में अब तक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 7 लाख 67 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जबकि 14 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने वाले लोगों को वैक्सीन के पैसे चुकाने होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय अगले दो से तीन दिन में वैक्सीन की कीमत तय कर देगा। स्वास्थ्य मंत्रालय वर्तमान समय में कोरोना वैक्सीन निर्माताओं और अस्पतालों से बातचीत कर रहा है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 10 हजार सरकारी और 20 हजार प्राइवेट टीकाकरण सेंटर्स में टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी केंद्रों में कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा।

एक मार्च से सरकारी अस्पतालों में फ्री लगेगा कोरोना टीका
More from देश प्रदेशMore posts in देश प्रदेश »
- अर्जुन टैंक पर 6000 करोड़ खर्च करने को तैयार रक्षा मंत्रालय
- कोरोना मामलों में फिर नजर आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में 21 राज्यों से किसी मौत की खबर नहीं
- देश में पिछले 24 घंटे में आए 14199 नए मरीज, खुशखबर: कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 1.06 करोड़ के पार पहुंची
- प्रवास सिंह बने केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्य, विद्युत मंत्री आर.के. सिंह की उपस्थिति में ली सदस्यता की शपथ
Be First to Comment