नई दिल्ली। देश में इस महीने दूसरी बार शुक्रवार को कोविड-19 के 30,000 से कम 28,493 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97.98 लाख से ज्यादा हो गयी है, जबकि अब तक 92.90 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 28,493 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 97,98,099 हो गयी। संक्रमण से 400 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,42,230 हो गयी। मंत्रालय के अनुसार अब तक 92,90,848 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं यानि पिछले 24 घंटे में 36,304 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस प्रकार देश में ठीक होने की दर भी 94.84 प्रतिशत हो गयी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। लगातार पांचवे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही। देश में 3,62,533 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.71 प्रतिशत है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी। इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।देश में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 400 मरीजों ने जान गंवाई है, जिसके बाद भारत में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,186 हो गई है।

कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट,पिछले 24 घंटे में सामने आए 28,493 नए मरीज
More from देश प्रदेशMore posts in देश प्रदेश »
Be First to Comment