नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु प्रतिष्ठानों और भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर समझौते के तहत शामिल सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। इस समझौते को 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित किया गया था और 27 जनवरी 1991 को इसे लागू किया गया था। दोनों देश एक दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और हर कैलेंडर वर्ष की पहली जनवरी को समझौते के तहत कवर की जाने वाली सुविधाओं के बारे में सूचित करते हैं। दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची का यह लगातार उनतीसंवा आदान-प्रदान है। सबसे पहली बार जनवरी 1992 को ये प्रक्रिया की गई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान
More from राजनीतिMore posts in राजनीति »
Be First to Comment