नई दिल्ली।
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि इन दोनों राज्यों की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जनता से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, चुनाव तिथियों की घोषणा हुई है। हम इसका स्वागत करते हैं। हम तन, मन और बल से तैयार हैं। हम जनता के मुद्दे पूरे जोश से उठाएंगे जैसे कि पहले भी उठाते आएं हैं। खेड़ा ने कहा, हम किसानों के मुद्दे उठाएंगे। पिछले तीन महीनों में 15 लाख नौकरियां जाने का भी मुद्दा उठाएंगे। शेयर बाजार में लाखों करोड़ रुपये डूबने का मुद्दा भी जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने कहा, झारखंड की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही थी। जो राज्यों में एक साथ चुनाव करा नहीं पाते वो एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात कर रहे हैं। खेड़ा ने कहा, महाराष्ट्र में किसान परेशान हैं। आत्महत्या का दौर विकराल स्थिति में है। वो सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। वहां भी लोग भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्तूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा।

भाजपा में उल्टी गंगा बह रही है, लोग सत्ता से बाहर करने को तैयार: कांग्रेस
More from खबरMore posts in खबर »
More from देश प्रदेशMore posts in देश प्रदेश »
- दुनियाभर में पांच लाख से ज्यादा हुई मृतकों की संख्या, एक करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुए लोग
- रिकार्ड 25,527 नए मामलों के साथ 5.55 लाख के करीब कोरोना मरीज, अब तक 16,568 की मौत
- कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े पांच लाख के करीब पहुंची, ठीक होने की दर भी बढ़ी
- मोदी की चीन को चेतावनी, भारत की ओर देखने वालों को मिलेगा करारा जवाब
More from राजनीतिMore posts in राजनीति »
- कांग्रेस को हजम नहीं हो रही बिना रिमोट की सरकार:नकवी
- पेट्रोल-डीजल पर सोनिया गांधी को धर्मेंद्र प्रधान का जवाब
- सोनिया गांधी का भाजपा पर हमला,पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस ले सरकार
- चीनी उपकरणों से देश के बिजली ग्रिड को खतरा,केंद्र सरकार ने शुरू की चीनी उपकरणों के इस्तेमाल की रोकथाम
Be First to Comment