नई दिल्ली। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड़ में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को लेकर नई खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग किसी भी दिन महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा अब कर देगा, लेकिन झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ चुनाव आयोग नहीं करेगा।
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक झारखंड में चुनाव कराने की बाकी राज्यों से अलग स्थितियां हैं और अभी झारखण्ड की विधानसभा की अवधि खत्म होने में 3 महीने से अधिक का समय है। बता दें कि झारखंड विधानसभा को गठित करने की आखिरी तारीख़ 5 जनवरी है. जबकि हरियाणा विधानसभा की अवधि समाप्त होने की तारीख 2 नवंबर है और महाराष्ट्र में विधानसभा की अवधि 9 नवंबर को समाप्त हो रही है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक आयोग की टीम दोनों राज्यों में जाकर वहां की तैयारियों का जायजा ले चुकी है. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और महाराष्ट्र में अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में चुनाव होगा. हरियाणा में एक फेज में चुनाव के आसार हैं तो वहीं महाराष्ट्र में 2 से 3 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे झारखण्ड चुनाव?
More from खबरMore posts in खबर »
More from देश प्रदेशMore posts in देश प्रदेश »
- दुनियाभर में पांच लाख से ज्यादा हुई मृतकों की संख्या, एक करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुए लोग
- रिकार्ड 25,527 नए मामलों के साथ 5.55 लाख के करीब कोरोना मरीज, अब तक 16,568 की मौत
- कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े पांच लाख के करीब पहुंची, ठीक होने की दर भी बढ़ी
- मोदी की चीन को चेतावनी, भारत की ओर देखने वालों को मिलेगा करारा जवाब
More from राजनीतिMore posts in राजनीति »
- कांग्रेस को हजम नहीं हो रही बिना रिमोट की सरकार:नकवी
- पेट्रोल-डीजल पर सोनिया गांधी को धर्मेंद्र प्रधान का जवाब
- सोनिया गांधी का भाजपा पर हमला,पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस ले सरकार
- चीनी उपकरणों से देश के बिजली ग्रिड को खतरा,केंद्र सरकार ने शुरू की चीनी उपकरणों के इस्तेमाल की रोकथाम
Be First to Comment